शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के बेहतर आँकड़ों और ब्रेक्जिट पर सकारात्मक खबर से चढ़ा अमेरिकी बाजार

चीन के बेहतर आँकड़ों और ब्रेक्जिट पर सकारात्मक खबर से बुधवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी मजबूती आयी।

अगस्त में चीन के सेवा क्षेत्र ने पिछले तीन महीने में सर्वाधिक तेजी से वृद्धि की। वहीं ब्रिटिश सांसदों ने ब्रेक्जिट में देरी के लिए एक कानून को मंजूरी दी। इसके अलावा प्रदर्शन के बीच हॉन्ग-कॉन्ग में तनाव में कमी आयी है। इन सब खबरों से निवेशकों को राहत मिली, जिसका अमेरिकी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 237.45 अंक या 0.91% की बढ़त के साथ 26,355.47 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 102.72 अंक या 1.30% चढ़ कर 7,976.88 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 31.51 अंक या 1.08% की मजबूती के साथ 2,937.78 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.02% की जोरदार उछाल के साथ 60.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!