शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में शानदार बढ़ोतरी, निक्केई में 482 अंकों की उछाल

अमेरिकी बाजार में मजबूती के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

अगस्त में चीन के सेवा क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि ब्रिटिश सांसदों ने ब्रेक्जिट में देरी के लिए एक कानून को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा हॉन्ग-कॉन्ग में तनाव में कमी आयी है। इन खबरों से निवेशकों को राहत मिली है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 481.94 अंकों या 2.33% की वृद्धि के साथ 21,131.08 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 82.32 अंक या 0.31% चढ़ कर 26,605.55 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.63% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.71% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.07% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.83% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!