शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार युद्ध पर बातचीत की उम्मीद से मिला एशियाई बाजारों को सहारा

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों को सहारा मिलता दिख रहा है।

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता की उम्मीद और बेहतर अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों का बाजारों पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। आँकड़ों के अनुसार अमेरिका के निजी वेतन (Private Payrolls) में अगस्त में चार महीने में सबसे तेज गति से वृद्धि हुई।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 126.60 अंकों या 0.60% की वृद्धि के साथ 21,212.54 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 157.69 अंक या 0.59% चढ़ कर 26,673.22 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.19% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.47% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.26% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.15% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!