शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निराशाजनक रोजगार आँकड़ों के कारण मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जबकि नैस्डैक में कमजोरी आयी। निराशाजनक रोजगार आँकड़ों से अमेरिकी बाजार प्रभावित हुआ। अगस्त में अमेरिका में 1.30 लाख लोगों को रोजगार मिला, जबकि जानकारों ने 1.50 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद जतायी थी।
हालाँकि चीन के साथ व्यापार वार्ता शुरू होने की उम्मीद से सप्ताह में अमेरिकी बाजार में तेजी रही।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 69.31 अंक या 0.26% की बढ़त के साथ 26,797.46 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 13.75 अंक या 0.17% गिर कर 8,103.07 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.71 अंक या 0.09% की बढ़ोतरी के साथ 2,978.71 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.96% की वृद्धि के साथ 61.54 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!