शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में रही तेजी, लगातार सातवें सत्र में चढ़ा डॉव जोंस

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जिससे डॉव जोंस लगातार सातवें सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार को चीन के साथ कारोबारी करार और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) की ओर से बड़े बॉन्ड खरीद कार्यक्रम से सहारा मिला है। जब तक जरूरत होगी बैंक 20 अरब पाउंड की संपत्ति खरीद लेगा। साथ ही ईसीबी ने अपनी जमा दर में 10 आधार अंकों की कटौती की है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 45.41 अंक या 0.17% की बढ़त के साथ 27,182.45 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 24.78 अंक या 0.30% बढ़ कर 8,194.47 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.64 अंक या 0.29% की बढ़ोतरी के साथ 3,009.57 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.71% की गिरावट के साथ 60.38 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!