शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार आठवें दिन चढ़ा डॉव जोंस, नैस्डैक और एसऐंडपी में आयी गिरावट

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को डॉव जोंस में लगातार आठवें सत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

हालाँकि नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी 500 में गिरावट दर्ज की गयी। सप्ताह में अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव में काफी कमी आयी है। चीन ने कई अमेरिकी सामानों को अतिरिक्त शुल्क से छूट देने के साथ ही टैरिफ के अगले दौर से अमेरिकी सोयाबीन और पोर्क को छूट देने का ऐलान किया है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 37.07 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ 27,219.52 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 17.75 अंक या 0.22% फिसल कर 8,176.71 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.18 अंक या 0.07% की कमजोरी के साथ 3,007.39 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.27% की गिरावट के साथ 60.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!