शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में कमजोरी के बीच निफ्टी 11,000 के ऊपर बरकरार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में नकारात्मक शुरुआत हुई है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 70 पैसे की कमजोरी के साथ 71.62 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी और आईटी को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांक कमजोर स्थिति में हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,385 के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 37,204.56 पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 185.37 अंकों या 0.50% की गिरावट के साथ 37,199.62 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,075.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,994.85 पर खुल कर 59.85 अंकों या 0.54% की बढ़ोतरी के साथ 11,017.10 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.33% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.04% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.10% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.48% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 14 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 07 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख