शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सऊदी अरब की क्रूड सुविधाओं पर हमले के बीच अमेरिकी बाजार में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

हाल ही में सऊदी अरब की क्रूड सुविधाओं पर हुए हमले के कारण कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखी गयी, जिससे ऊर्जा शेयरों को सहारा मिला। मगर वैश्विक आपूर्ति और वैश्विक विकास को लेकर चिंताएँ बढ़ गयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 142.7 अंक या 0.52% की गिरावट के साथ 27,076.82 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 23.17 अंक या 0.28% फिसल कर 8,153.54 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 9.43 अंक या 0.31% की कमजोरी के साथ 2,997.96 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 12.75% की तीखी उछाल के साथ 69.02 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!