शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मध्य-पूर्व में तनाव से दबाव में एशियाई बाजार

मध्य-पूर्व में तनाव से मंगलवार को एशियाई बाजार तनाव में दिख रहे हैं।

सभी प्रमुख एशियाई बाजार आज कमजोर स्थिति में हैं। सऊदी अरब की तेल सुविधाओं पर हुए हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आयी जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद अब तेल फ्यूचर में थोड़ी कमी आयी है। निवेशकों ने इक्विटी से निकल कर सुरक्षित संपत्तियों का रुख किया है।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 23.55 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 21,964.74 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 258.57 अंक या 0.95% गिर कर 26,865.98 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.94% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.50% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.10% की वृद्धि और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.24% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!