शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में कमजोरी, 11,000 के नीचे आया निफ्टी

मंगलवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है, जिससे सेंसेक्स 36,000 और निफ्टी 11,000 के नीचे आ गया है।

शुरुआती कारोबार में ऑटो, एफएमसीजी, धातु और फार्मा में मजबूती है, जबकि ऊर्जा, बैंक, इन्फ्रा और आईटी शेयरों में कमजोरी है। आज सुबह रुपया भी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की कमजोरी के साथ 71.82 पर खुला।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,123.31 के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 37,169.46 पर खुला। पौने 10 बजे के करीब सेंसेक्स 148.42 अंकों या 0.40% की गिरावट के साथ 36,974.89 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,033.50 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,000.10 पर खुल कर 44.90 अंकों या 0.41% की कमजोरी के साथ 10,958.60 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मिला-जुला रुख है। बीएसई मिडकैप में 0.02% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप में 0.22% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.06% की बढ़ोतरी और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.05% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 17 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 10 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!