शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट से अमेरिकी बाजार को मिला सहारा

सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर सप्ताहांत हमलों का प्रभाव कम हुआ है, जिससे मंगलवार को अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

इससे पहले सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी पर हुए हमले से तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गयी थी, जिससे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
वहीं निवेशकों को बुधवार को व्यापक रूप से अपेक्षित फेडरल रिडर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती का इंतजार है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 33.98 अंक या 0.13% की बढ़ोतरी के साथ 27,110.80 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 32.47 अंक या 0.40% बढ़ कर 8,186.02 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7.74 अंक या 0.26% की मजबूती के साथ 3,005.70 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 6.92% की गिरावट के साथ 64.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!