शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़ोतरी के साथ खुला बाजार, निफ्टी पहुँचा 10,850 के ऊपर

सकारात्मक वैश्विक रुझानों और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती से बुधवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ खुले हैं।

डॉलर की तुलना में 28 पैसे की मजबूती के साथ 71.50 पर खुला है। वहीं सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी हमलों का प्रभाव कम होने से अमेरिकी और एशियाई बाजारों में थोड़ी मजबूती आयी है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,481.09 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 36,621.38 पर खुला। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 200.62 अंकों या 0.55% की वृद्धि के साथ 36,681.71 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,817.60 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,872.80 पर खुल कर 57.85 अंकों या 0.53% की मजबूती के साथ 10,875.45 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.60% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.61% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.76% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.86% की बढ़ोतरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 38 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 25 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!