शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार की भारी गिरावट के बाद बाजार ने की वापसी

मंगलवार को आयी जोरदार गिरावट के बाद बुधवार को बाजार में थोड़ी वापसी देखने को मिली।

दोनों प्रमुख सूचकांकों के साथ-साथ छोड़े-मँझोले सूचकांक भी बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। आज बाजार को सकारात्मक वैश्विक रुझानों, डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और धातु, आईटी, इन्फ्रा, ऊर्जा, ऑटो तथा बैंक शेयरों में खरीदारी से सहारा मिला।
सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर हुए हमले का प्रभाव कम हुआ, जिससे अमेरिकी और एशियाई बाजारों में खरीदारी हुई। इससे पहले सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी पर हुए हमले से तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गयी थी, जिससे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इसका वैश्विक शेयर बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ा था।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,481.09 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह वृद्धि के साथ 36,621.38 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 36,713 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 82.79 अंकों या 0.23% की वृद्धि के साथ 36,563.88 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,817.60 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,872.80 पर खुल कर 23.05 अंक या 0.21% की बढ़ोतरी के साथ 10,840.65 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 10,885.15 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 33 शेयरों में मजबूती और 17 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 18 शेयरों में बढ़ोतरी और 13 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टाटा स्टील में 3.95%, वेदांत में 2.68%, एसबीआई में 2.41%, टेक महिंद्रा में 1.71%, बजाज फाइनेंस में 1.47% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.39% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से ओएनजीसी में 2.08%, यस बैंक में 1.61%, भारती एयरटेल में 1.21%, एचडीएफसी बैंक में 0.98%, सन फार्मा में 0.92% और मारुति सुजुकी में 0.61% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,244 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,240 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 158 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.39% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.30% की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.32% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 0.26% की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख