शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐप्पल में गिरावट के बीच मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार

तकनीकी दिग्गज ऐप्पल के शेयर में आयी कमजोरी के बीच गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुए।

डॉव जोंस में गिरावट आयी, जबकि नैस्डैक में मामूली वृद्धि देखने को मिली। वहीं एसऐंडपी 500 एक दम सपाट रहा। अन्य प्रमुख तकनीक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में 1.8% की मजबूती आयी, मगर ऐप्पल की कमजोरी ने इसके प्रभाव को खत्म कर दिया।
बता दें कि जानकारों का मानना है कि निवेशक अमेरिका और चीन के बीच वार्ता की बहाली को लेकर अधिक आशावादी बन गये हैं। दोनों देशों के बीच अक्टूबर की शुरुआत में उच्च-स्तरीय व्यापार वार्ता संभव है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 52.29 अंक या 0.19% की कमजोरी के साथ 27,094.79 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.48 अंक या 0.07% चढ़ कर 8,182.88 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट 3,006.79 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.24% की बढ़ोतरी के साथ 64.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!