शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में शानदार शुरुआत, 750 अंक उछला सेंसेक्स

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

शुक्रवार को सरकार की तरफ से कॉर्पोरेट कर में की गयी कटौती का असर आज भी बाजार पर देखने को मिल रहा है। विदेशी और घरेलू निवेशक अच्छी खरीदारी कर रहे हैं। आज आईटी को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों के शेयरों में मजबूती है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,014.62 के पिछले बंद स्तर की तुलना में शानदार तेजी के साथ 38,844.00 पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 748.95 अंकों या 1.97% की वृद्धि के साथ 38,763.57 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,274.20 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,542.70 पर खुल कर 207.95 अंकों या 1.84% की बढ़ोतरी के साथ 11,482.15 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 2.34% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.62% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.80% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.64% की बढ़त है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 36 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 22 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!