शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिले-जुले आर्थिक आँकड़ों के बीच सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुआ।

सितंबर में पिछले साढ़े 9 साल में पहली बार सेवा क्षेत्र में अमेरिकी रोजगार में गिरावट आयी है। आँकड़े यह भी बताते हैं कि विनिर्माण गतिविधियाँ उम्मीदों से बेहतर रहीं।
अमेरिकी व्यापार नियामकों द्वारा आईफोन निर्माता द्वारा टैरिफ छूट के लिए 15 में 10 से अनुरोधों को मंजूरी देने से ऐप्पल में 0.5% की मजबूती आयी। माइक्रोन टेक्नोलॉजी, जो ऐप्पल को पुर्जों की आपूर्ति करती है, भी 0.9% ऊपर चढ़ा।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 14.92 अंक या 0.06% की वृद्धि के साथ 26,949.99 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.21 अंक या 0.06% गिर कर 8,112.46 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट 2,991.78 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.76% की बढ़ोतरी के साथ 64.77 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!