शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार करार पर बातचीत की खबर से एशियाई बाजारों को सहारा

मंगलवार को एशियाई बाजारों में खरीदारी दिख रही है, जिससे लगभग सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हैं।

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन म्नुचिन ने कहा कि अमेरिकी-चीन व्यापार वार्ता अक्टूबर के शुरू में फिर से शुरू होगी।
वहीं निराशाजनक यूरोपीय विनिर्माण और सेवा आँकड़ों के मद्देनजर यूरो संघर्ष करता दिख रहा है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 52.68 अंक या 0.24% की वृद्धि के साथ 22,131.77 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 98.94 अंक या 0.38% की बढ़ोतरी के साथ 26,321.34 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.54% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.51% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.10% की वृद्धि है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!