शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी सांसदों के राष्ट्रपति ट्रम्प पर महाभियोग के आह्वान से एशियाई बाजार कमजोर

अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग की जाँच का आह्वान किया है, जिसका अमेरिकी बाजार के बाद एशियाई बाजारों पर भी नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है।

सभी प्रमुख एशियाई बाजार बुधवार के कारोबार में दबाव में हैं। ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन से कहा था कि अमेरिका उसकी मदद इस शर्त पर करेगा कि वह उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो. बाइडेन के खिलाफ जाँच करे। हालाँकि राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक उन्होंने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो. बाइडेन के मामले में यूक्रेन पर कोई दबाव नहीं बनाया था।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 110.56 अंक या 0.60% की कमजोरी के साथ 21,988.28 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 149.62 अंक या 0.57% की कमजोरी के साथ 26,131.38 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.46% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.51% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.56% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.57% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!