शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प पर महाभियोग की खबरों को निवेशकों ने किया नजरअंदाज, अमेरिकी बाजार चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

जानकारों का मानना है कि निवेशकों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग की खबरों को फिलहाल नजरअंदाज किया है। ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से कहा था कि अमेरिका उनकी मदद इस शर्त पर करेगा कि वह उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो. बाइडेन के खिलाफ जाँच करे। इन आरोपों के चलते डेमोक्रेट्स ने ट्रम्प पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हालाँकि राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक उन्होंने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो. बाइडेन के मामले में यूक्रेन पर कोई दबाव नहीं बनाया था।
वहीं बेहतर तिमाही नतीजों से नाइकी के शेयर में शानदार तेजी दिखी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 162.94 अंक या 0.61% की बढ़ोतरी के साथ 26,970.71 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 83.75 अंक या 1.05% चढ़ कर 8,077.38 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 18.27 अंक या 0.62% की वृद्धि के साथ 2,984.87 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.14% की गिरावट के साथ 62.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!