शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

धातु शेयरों के शानदार प्रदर्शन के बीच बाजार में आयी जोरदार मजबूती

सितंबर सीरीज के आखरी दिन गुरुवार को बाजार में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

मार्च सीरीज के बाद निफ्टी ने एक सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सितंबर सीरीज में निफ्टी 5.8% ऊपर चढ़ा, जबकि इससे पहले मार्च सीरीज में इसमें 7.25% की मजबूती आयी थी।
गुरुवार के कारोबार की बात करें तो सकारात्मक वैश्विक रुझानों के अलावा बाजार को धातु, ऑटो, बैंक, ऊर्जा, इन्फ्रा और फार्मा शेयरों से खूब सहारा मिला। छोटे-मँझोले शेयरों ने भी आज अच्छा प्रदर्शन किया। अमेरिका-चीन व्यापार प्रगति के संकेतों से एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली। वहीं निवेशकों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग की खबरों को नजरअंदाज करके अमेरिकी बाजार में अच्छी खरीदारी की।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,593.52 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह वृद्धि के साथ 38,700.48 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 39,158.07 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 396.22 अंकों या 1.03% की मजबूती के साथ 39,158.07 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,440.20 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,469.85 पर खुल कर 131 अंक या 1.15% की बढ़ोतरी के साथ 11,571.20 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,610.85 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 41 शेयरों में मजबूती और 09 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 24 शेयरों में बढ़ोतरी और 07 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से वेदांत में 6.47%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 6.00%, ओएनजीसी में 4.15%, आईसीआईसीआई बैंक में 4.05%, टाटा स्टील में 3.85% और मारुति सुजुकी में 3.29% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 4.93%, इन्फोसिस में 1.28%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.67%, एचसीएल टेक में 0.62%, एचडीएफसी में 0.26% और एनटीपीसी में भी 0.17% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,276 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,241 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 162 शेयर सपाट रहे।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.92% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.42% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.86% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 0.62% की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख