शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प प्रशासन के चीन में निवेश पर प्रतिबंध की संभावना से फिसला अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

खबरों के अनुसार ट्रम्प प्रशासन चीन में अमेरिकी पोर्टफोलियो निवेश पर संभावित प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है। इस खबर से बाजार पर दबाव पड़ा।
निवेशकों की मिश्रित अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ व्हिसलब्लोअर की शिकायत के राजनीतिक प्रभावों पर भी नजर रही, जो कांग्रेस में महाभियोग की जाँच का सामना कर रहे हैं।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 70.87 अंक या 0.26% की गिरावट के साथ 26,820.25 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 91.03 अंक या 1.13% गिर कर 7,939.63 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 15.83 अंक या 0.53% की कमजोरी के साथ 2,961.79 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.34% की गिरावट के साथ 61.91 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!