शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई (BSE) कई सेगमेंटों में आयोजित कर रहा है "कृत्रिम कारोबार"

प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) आज 28 सितंबर को कई सेगमेंटों के लिए कृत्रिम कारोबार सत्र (Mock Trading Sessions) आयोजित कर रहा है।

शनिवार को होना वाला कृत्रिम कारोबार या मॉक ट्रेडिंग कमोडिटी डेरिवेटिव्स (Commodity Derivatives), इक्विटी डेरिवेटिव्स (Equity Derivatives), करेंसी डेरिवेटिव्स (Currency Derivatives) और इक्विटी (Equity) सेगमेंट के लिए निर्धारित है।
कमोडिटी डेरिवेटिव और करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में सुबह 10:00 बजे से और दोपहर 12:45 बजे तक निरंतर कारोबार होगा, जबकि इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए निरंतर कारोबार के लिए निर्धारित समय सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक का है।
गौरतलब है कि मॉक ट्रेडिंग सत्र आमतौर पर स्टॉक एक्सचेंज द्वारा त्रुटिरहित व्यापार के लिए सदस्यों को एक मजबूत मंच प्रदान करने के प्रयास के रूप में अपने सिस्टम के प्रदर्शन का परीक्षण करने के लिए आयोजित किये जाते हैं। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!