शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑटो शेयरों में बिकवाली के बीच गिरा बाजार, 11,500 के नीचे बंद हुआ निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को ऑटो शेयरों में हुई बिकवाली के बीच बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

हालाँकि दोनों प्रमुख सूचकांक निचले स्तरों से वापसी करने में कामयाब रहे। आज ऑटो के अलावा बैंक, फार्मा और धातु शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं आईटी, इन्फ्रा, एफएमसीजी और ऊर्जा शेयरों ने बाजार में गिरावट को सीमित रखा। वहीं खत्म हुए सितंबर में देखें तो यह पिछले 6 सालों में बाजार के लिए सर्वश्रेष्ठ सितंबर रहा, जिसमें सेंसेक्स में 3.5% और निफ्टी में 4% की मजबूती आयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,822.57 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह 38,873.12 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 38,401.09 के निचले स्तर तक फिसला और अंत में 155.24 अंकों या 0.40% की कमजोरी के साथ 38,667.33 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,512.40 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,491.15 पर खुल कर 37.95 अंक या 0.33% की कमजोरी के साथ 11,474.45 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 11,390.80 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 22 शेयरों में मजबूती और 28 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 13 शेयरों में बढ़ोतरी और 18 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल में 5.29%, एचसीएल टेक में 3.76%, इन्फोसिस में 2.93%, आईटीसी में 2.69%, टीसीएस में 2.06% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.82% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 15.06%, इंडसइंड बैंक में 6.84%, एसबीआई में 3.68%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.51%, सन फार्मा में 3.02% और एचडीएफसी में 2.91% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 782 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,711 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 157 शेयर सपाट रहे।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी कमजोरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.13% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.21% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.51% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 1.67% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!