शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐप्पल और माइक्रोसॉफ्ट में तेजी के सहारे चढ़ा अमेरिकी बाजार

ऐप्पल और माइक्रोसॉफ्ट में बढ़ोतरी के सहारे कारोबारी सप्ताह के पहले दिन अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

इन दोनों प्रमुख तकनीकी दिग्गजों के अलावा मर्क ने भी बाजार को सहारा दिया। जानकारों के मुताबिक निवेशक अमेरिका-चीन व्यापार तनाव की चिंता को दरकिनार करते दिखे। हालाँकि आगे इसका बाजार पर पड़ सकता है।
ऐप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने कहा है कि कंपनी के नवीनतम आईफोन की बिक्री की मजबूत शुरुआत हुई है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 96.58 अंक या 0.36% की वृद्धि के साथ 26,916.83 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 59.71 अंक या 0.75% बढ़ोतरी के साथ 7,999.34 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 14.95 अंक या 0.50% की मजबूती के साथ 2,976.74 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.86% की गिरावट के साथ 60.78 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!