शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक बाजारों में मजबूती से घरेलू बाजार में अच्छी शुरुआत

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों और डॉलर की तुलना में रुपये में मजबूती के बीच मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं।

छोटे-मँझोले सूचकांक भी अच्छी स्थिति में है। डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 70.73 पर खुला है। बैंक, ऑटो, इन्फ्रा, एफएमसीजी, फार्मा और एनर्जी शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को सहारा मिल रहा है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,667.33 के पिछले बंद स्तर की तुलना में वृद्धि के साथ 38,813.48 पर खुला। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 222.97 अंकों या 0.58% की मजबूती के साथ 38,890.30 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,474.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 11,515.40 पर खुल कर 66.35 अंकों या 0.58% की तेजी के साथ 11,540.80 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.51% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.17% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.28% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.34% की बढ़ोतरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 34 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 24 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख