शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर फैक्ट्री आँकड़ों के कारण गिरा अमेरिकी बाजार, 343 अंक फिसला डॉव जोंस

कमजोर फैक्ट्री आँकड़ों के कारण मंगलवार को अमेरिकी बाजार पर दबाव पड़ा, जिससे तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

सितंबर में अमेरिका में कारखाना गतिविधियाँ पिछले एक दशक में सबसे कमजोर रही। अगस्त में तीखी गिरावट के बाद आईएसएम रिपोर्ट के मुताबिक विनिर्माण गतिविधि सूचकांक 47.8 पर आ गया।
निर्यात पर बढ़ते व्यापार तनाव बढ़ने के साथ जानकारों के मुताबिक यही हाल यूरो क्षेत्र, जापान, यूनाइटेड किंगडम और चीन में समान स्थिति को दर्शाता है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 343.79 अंक या 1.28% की गिरावट के साथ 26,573.04 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 90.65 अंक या 1.13% गिरावट के साथ 7,908.68 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 36.49 अंक या 1.23% की कमजोरी के साथ 2,940.25 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 60.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!