शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट से दबाव में एशियाई बाजार

अमेरिकी बाजार से मिले नकारात्मक रुझानों के कारण बुधवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

अमेरिका में सितंबर में कारखाना गतिविधियाँ पिछले एक दशक में सबसे कमजोर रही। एक रिपोर्ट के मुताबिक विनिर्माण गतिविधि सूचकांक 47.8 पर आ गया।
जानकारों का मानना है कि निर्यात पर बढ़ते व्यापार तनाव के साथ यही हाल यूरो क्षेत्र, जापान, यूनाइटेड किंगडम और चीन में समान स्थिति की तरफ इशारा करता है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 142.54 अंक या 0.65% की कमजोरी के साथ 21,742.70 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 214.36 अंक या 0.82% की गिरावट के साथ 25,877.91 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) आज बंद है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.95% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.36% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.10% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!