शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अर्थव्यवस्था को खतरे से टूटा अमेरिकी बाजार, करीब 500 अंक फिसला डॉव जोंस

बुधवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गयी, जिससे तीनों प्रमुख सूचकांक 1.5% से अधिक की कमजोरी के साथ बंद हुए।

जानकारों का मानना है कि रोजगार और विनिर्माण आँकड़ों से पता लगा है कि अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचा रहा है।
व्यापार तनाव में बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि अमेरिका ने बुधवार को एयरबस (Airbus) को सौंपी गयी अवैध यूरोपीय संघ की सब्सिडी पर 7.5 अरब डॉलर की यूरोपीय वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाने के लिए अनुमोदन प्राप्त कर लिया, जिससे जैसे-को-तैसा ट्रान्साटलांटिक व्यापार युद्ध बढ़ने की संभावना में वृद्धि हुई है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 494.92 अंक या 1.86% की गिरावट के साथ 26,078.62 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 123.43 अंक या 1.56% कमजोरी के साथ 7,785.25 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 52.64 अंक या 1.79% की कमजोरी के साथ 2,887.61 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.08% की गिरावट के साथ 57.69 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!