शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक बाजारों में बिकवाली और रुपये में कमजोरी से बाजार में गिरावट

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोर शुरुआत के कारण गुरुवार को शेयर बाजार दबाव में है।

प्रमुख सूचकांकों के साथ-साथ छोटे-मँझोले सूचकांक कमजोर स्थिति में हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ 71.22 पर खुला है।
अमेरिका ने 7.5 अरब डॉलर की यूरोपीय वस्तुओं पर आयात शुल्क लगा दिया है। चीन के बाद अब यूरोप की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की संभावना है, जिससे वैश्विक वृद्धि को लेकर निवेशक चिंता में आ गये हैं। अमेरिका की नयी घोषणा से कल अमेरिकी शेयर बाजार में भी भारी गिरावट आयी।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,305.41 के पिछले बंद स्तर की तुलना में वृद्धि के साथ 38,137.87 पर खुला। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 332.98 अंकों या 0.87% की कमजोरी के साथ 37,972.43 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,359.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 11,322.25 पर खुल कर 95.65 अंकों या 0.84% की गिरावट के साथ 11,264.25 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.55% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.46% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.49% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.85% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 13 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 12 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख