शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन गिरा बाजार, करीब 200 अंक फिसला सेंसेक्स

गुरुवार को शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गयी।

सुबह नकारात्मक वैश्विक रुझानों और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के बीच कमजोर शुरुआत के बाद दोनों प्रमुख सूचकांक लगभग पूरे सत्र में दबाव में रहे। आज बाजार पर धातु और बैंक निफ्टी में हुई बिकवाली से दबाव पड़ा। हालाँकि ऊर्जा, सरकारी बैंकों और वाहन शेयरों ने सूचकांकों को सहारा दिया।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,305.41 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह कमजोरी के साथ 38,137.87 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 37,957.56 के निचले स्तर तक फिसला और अंत में 198.54 अंकों या 0.52% की कमजोरी के साथ 38,106.87 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,359.90 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,322.25 पर खुल कर 45.90 अंक या 0.40% की कमजोरी के साथ 11,314.00 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 11,257.35 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 19 शेयरों में मजबूती और 31 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 11 शेयरों में बढ़ोतरी और 20 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 962 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,532 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 157 शेयर सपाट रहे।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी कमजोरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.30% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.38% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.06% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 0.25% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख