शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर सर्विस आँकड़ों से बढ़ी दरों में कटौती की उम्मीद से चढ़ा अमेरिकी बाजार

कमजोर सर्विस आँकड़ों से फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी गयी है।

जानकारों के मुताबिक इसी का गुरुवार को अमेरिकी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। अमेरिकी सेवा क्षेत्र गतिविधियाँ तीन साल के निचले स्तर पर पहुँच गयी हैं। इंस्टीट्यूट फॉर सप्लाई मैनेजमेंट के अऩुसार इसका गैर-विनिर्माण गतिविधि सूचकांक सितंबर 2019 में 52.6 तक गिर गया, जो अगस्त 2016 के बाद सबसे कम है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 122.42 अंक या 0.47% की बढ़ोतरी के साथ 26,201.04 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 87.01 अंक या 1.12% वृद्धि के साथ 7,872.26 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 23.02 अंक या 0.80% की बढ़ोतरी के साथ 2,910.63 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 57.71 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!