शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के पहले दिन दबाव में बाजार, रुपये में भी कमजोरी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में हल्की गिरावट दिख रही है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की कमजोरी के साथ 70.96 पर खुला है। हालाँकि दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में खुले, मगर स्पष्ट रुझानों के अभाव में बिकवाली अधिक दिख रही है। इससे पहले एशियाई बाजारों में मिली-जुली स्थिति देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,673.31 के पिछले बंद स्तर की तुलना में वृद्धि के साथ 37,853.80 पर खुला। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 18.71 अंकों या 0.05% की कमजोरी के साथ 37,654.60 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,174.75 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 11,196.20 पर खुल कर 24.40 अंकों या 0.22% की गिरावट के साथ 11,150.35 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.73% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.22% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.94% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.77% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 13 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 07 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!