शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में लगातार छठे दिन कमजोरी, दो हफ्तों के निचले स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच आज बाजार लगातार छठे सत्र में नीचे फिसला। धातु शेयरों में बिकवाली, कमजोर आर्थिक माहौल और वित्तीय नतीजों के सत्र से पहले निवेशकों की सतर्कता से बाजार दबाव में रहा। छोटे-मँझोले शेयरों में भी कमजोरी दर्ज की गयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,673.31 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 37,853.80 पर खुला। शुरू में गिरावट के बाद बाजार संभल गया था, मगर अंतिम घंटे में हुई बिकवाली के कारण सेंसेक्स 37,480.53 के निचले स्तर तक फिसला और अंत में 141.33 अंकों या 0.38% की कमजोरी के साथ 37,531.98 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,174.75 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,196.20 पर खुल कर 48.35 अंक या 0.43% की कमजोरी के साथ 11,126.40 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 11,112.65 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 17 शेयरों में मजबूती और 32 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि एक शेयर सपाट रहा। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 08 शेयरों में बढ़ोतरी और 23 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 8.19%, ऐक्सिस बैंक में 2.53%, बजाज ऑटो में 1.03%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.62%, भारती एयरटेल में 0.53% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.38% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टाटा स्टील में 2.49%, ओएनजीसी में 2.43%, आईटीसी में 2.18%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.00%, इंडसइंड बैंक में 1.76% और टाटा मोटर्स में 1.76% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 892 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,629 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 230 शेयर सपाट रहे।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी कमजोरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.24% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.75% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.32% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 1.25% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!