शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीजा प्रतिबंध की खबरों से बिगड़ी अमेरिकी बाजार की चाल, 314 अंक लुढ़का डॉव जोंस

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गयी।

खबरों के अनुसार अमेरिका ने चीनी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाया है, जिसका बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। इस खबर से फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पावेल के उस बयान का असर समाप्त हो गया, जिसमें उन्होंने आगे ब्याज दरों में कटौती का संकेत दिया।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 313.98 अंक या 1.19% की कमजोरी के साथ 26,164.04 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 132.51 अंक या 1.67% गिरावट के साथ 7,823.78 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 45.73 अंक या 1.56% की गिरावट के साथ 2,893.06 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.19% की कमजोरी के साथ 58.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!