शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार करार को लेकर बढ़ी उम्मीद से अमेरिकी बाजार में लौटी हरियाली

चीन के साथ व्यापार वार्ता में प्रगति की उम्मीद से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में तेजी रही।

हालाँकि चीनी अधिकारियों ने कहा कि बीजिंग को इस हफ्ते बातचीत की उम्मीद कम है, जिससे सूचकांकों में बढ़त कम हो गयी। शुरुआती कारोबार में खबर आयी कि चीन अमेरिका के साथ एक आंशिक व्यापार समझौते के लिए सहमत है। इस खबर का निवेशकों पर सकारात्मक असर पड़ा।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 181.97 अंक या 0.70% की वृद्धि के साथ 26,346.01 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 79.96 अंक या 1.02% वृद्धि के साथ 7,903.74 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 26.34 अंक या 0.91% की बढ़ोतरी के साथ 2,919.40 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.14% की बढ़ोतरी के साथ 58.32 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!