शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुपये में मजबूती के बावजूद दबाव में बाजार, 11,300 के नीचे फिसला निफ्टी

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के कारण गुरुवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

हालाँकि डॉलर की तुलना में रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ 70.95 पर खुला है। उधर चीनी अधिकारियों ने कहा कि इस हफ्ते अमेरिकी के साथ कारोबारी करार को लेकर बातचीत की उम्मीद कम है। चीनी अधिकारियों के इस बयान के बाद जापानी मुद्रा येन और स्विस फ्रैंक में मजबूती देखी गयी, क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित संपत्तियों का रुख किया।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,177.95 के पिछले बंद स्तर की तुलना में लाल निशान में 38,130.23 पर खुला। 9.25 बजे के करीब सेंसेक्स 133.17 अंकों या 0.35% की कमजोरी के साथ 38,044.78 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,313.30 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 11,280.50 पर खुल कर 28.10 अंकों या 0.25% की कमजोरी के साथ 11,285.20 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.18% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.03% की हल्की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.32% की कमजोरी है, जबकि निफ्टी स्मॉल 100 सपाट स्थिति में है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 09 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 05 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!