शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार करार को लेकर नयी उम्मीदों से चढ़ा अमेरिकी बाजार

चीन के साथ व्यापार करार को लेकर नयी उम्मीदों से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

तकनीकी दिग्गज ऐप्पल में भी तेजी रही, जिससे बाजार को सहारा मिला। शीर्ष अमेरिकी और चीनी वार्ताकारों ने जुलाई के अंत से पहली बार गुरुवार को मुलाकात की और 15 महीने के व्यापार युद्ध से बाहर निकलने का रास्ता खोजने की कोशिश की। जानकारों को उम्मीद है कि शीर्ष स्तर के अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता से कम से कम आंशिक समझौता हो जायेगा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 150.66 अंक या 0.57% की वृद्धि के साथ 26,496.67 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 47.04 अंक या 0.60% की मजबूती के साथ 7,950.78 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 18.73 अंक या 0.64% की बढ़ोतरी के साथ 2,938.13 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.32% की बढ़ोतरी के साथ 59.10 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!