शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मजबूती, 354 अंक चढ़ा हैंग-सेंग

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल शीर्ष अमेरिकी और चीनी वार्ताकारों ने जुलाई के अंत से पहली बार गुरुवार को मुलाकात की और 15 महीने के व्यापार युद्ध से बाहर निकलने का रास्ता खोजने की कोशिश की। जानकारों को उम्मीद है कि शीर्ष स्तर के अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता से कम से कम आंशिक समझौता हो जायेगा।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 209.27 अंक या 0.97% की वृद्धि के साथ 21,761.25 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 354.50 अंक या 1.38% की बढ़ोतरी के साथ 26,062.43 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.04% की मामूली गिरावट और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.49% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.93% की बढ़ोतरी है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) बंद है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!