शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता आगे बढ़ने से एशियाई बाजारों में तेजी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार करार को लेकर वार्ता आगे बढ़ने से एशियाई बाजारों को सहारा मिल रहा है, जबकि बॉन्ड और येन जैसी सुरक्षित प्रतिभूतियों में कमजोरी आयी है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 246.87 अंक या 1.15% की वृद्धि के साथ 21,798.87 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 309.98 अंक या 1.18% की बढ़ोतरी के साथ 26,618.42 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.68% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.39% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.30% की बढ़ोतरी है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 1.70% की मजबूती दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!