शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट, व्यापार करार को लेकर बढ़ा अविश्वास

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में हल्की गिरावट दर्ज की गयी।

जानकारों के मुताबिक चीन के साथ शुक्रवार को घोषित व्यापार समझौते का निष्कर्ष निवेशकों ने यह निकाला है कि निकट भविष्य में व्यापार बाधाओं नें कमी या वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा नहीं मिलेगा।
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन मन्नुचिन ने सोमवार को कहा कि यदि दिसंबर तक कोई सौदा नहीं होता है, तो वे टैरिफ आगे बढ़ेंगे। लेकिन उन्होंने यह भी कहा मुझे उम्मीद है कि सौदा होगा।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 29.23 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 26,787.36 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 8.39 अंक या 0.10% की कमजोरी के साथ 8,048.65 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.12 अंक या 0.14% की गिरावट के साथ 2,966.15 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.95% की गिरावट के साथ 59.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!