शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी, 376 अंक उछला निक्केई

व्यापार करार को लेकर अविश्वास बढ़ने से सोमवार को अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट के बावजूद मंगलवार को एशियाई बाजारों में सकारात्मक स्थिति है।

हालाँकि चीन का शंघाई कंपोजिट कमजोर स्थिति में है। अमेरिका-चीन के व्यापार करार के लेकर नयी शंका पैदा हो गयी है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 375.88 अंक या 1.72% की तेजी के साथ 22,174.45 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 3.88 अंक की मामूली गिरावट के साथ 26,517.97 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.60% की कमजोरी और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.10% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.16% की बढ़ोतरी है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.47% की मजबूती दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!