शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्रेक्जिट पर करार की उम्मीद से एशियाई बाजारों में तेजी

बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। सभी प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों के सूचकांक मजबूत स्थिति में हैं।

दरअसल ब्रिटेन और यूके ब्रेक्जिट पर एक करार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है कि ब्रिटेन 31 अक्टूबर को यूके से अपनी निर्धारित निकासी को स्थगित करने से बच सकता है या नहीं।
उधर जेपी मॉर्गन, यूनाइटेडहेल्थ ग्रुपऔर जॉनसन एंड जॉनसन के बेहतर नतीजों से अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के प्रभाव को लेकर चिंता कम हुई और अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 338.53 अंक या 1.52% की बढ़ोतरी के साथ 22,545.74 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 141.28 अंक या 0.53% की बढ़ोतरी के साथ 26,645.21 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.11% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.76% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.81% की बढ़ोतरी है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.32% की मजबूती दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!