शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर खुदरा बिक्री आँकड़ों और चीन के साथ तनाव से फिसला अमेरिका बाजार

कमजोर खुदरा बिक्री आँकड़ों और चीन के साथ तनाव से बुधवार को अमेरिका बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

सितंबर अमेरिकी खुदरा बिक्री पिछले 7 महीनों में पहली बार गिरी। खुदरा बिक्री में गिरावट के अलावा चीन के साथ तनाव ने बेहतर कॉर्पोरेट नतीजों के प्रभाव को कम कर दिया। हॉन्ग-कॉन्ग समर्थक लोकतंत्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित कानून पर चीन की नाराजगी पिछले शुक्रवार को घोषित दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के भविष्य के लिए संभावनाओं को लेकर संदेह बढ़ गया है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 22.82 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 27,001.98 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 24.52 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 8,124.18 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.99 अंक या 0.20% की कमजोरी के साथ 2,989.69 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.14% की बढ़ोतरी के साथ 59.42 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!