शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका-चीन तनाव के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिली-जुली स्थिति देखने को मिल रही है।

दरअसल हॉन्ग-कॉन्ग समर्थक लोकतंत्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित कानून पर चीन की नाराजगी से पिछले शुक्रवार को घोषित दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के भविष्य की संभावनाओं को लेकर संदेह बढ़ गया है। इसी कारण कल अमेरिकी बाजार में भी हल्की गिरावट आयी।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 31.05 अंक या 0.14% की बढ़ोतरी के साथ 22,503.97 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 228.21 अंक या 0.86% की बढ़ोतरी के साथ 26,892.49 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.06% की वृद्धि और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.19% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.14% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.06% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!