शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता के बीच दबाव में एशियाई बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी दिख रही है।

ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के लंबे समय से प्रतीक्षित ब्रेक्जिट करार पर सहमत होने से बने सकारात्मक रुझानों के प्रभाव को चीनी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता ने कम कर दिया। चीन के ताजा आँकड़ों में कमजोर वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 125.10 अंक या 0.56% की बढ़ोतरी के साथ 22,576.96 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 56.77 अंक या 0.21% की कमजोरी के साथ 26,791.72 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.16% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.33% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.06% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.19% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!