शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार छठे दिन ऊपर चढ़ा बाजार, 11,650 के ऊपर पहुँचा निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम शुक्रवार को बाजार में लगातार छठे सत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

यह सेंसेक्स और निफ्टी का पिछले 7 महीनों में मजबूती का सबसे लंबा दौर है। निफ्टी के 11 में से 10 सेक्टोरल सूचकांक ऊपर चढ़े, जिनमें एनएसई निफ्टी रियल्टी में 1.7% की मजबूती आयी। इसके अलावा बैंकिंग, ऑटो, धातु और ऊर्जा शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को सहारा मिला। जानकारों का मानना है कि कुछ कंपनियों के उम्मीद से बेहतर नतीजों और विदेशी निवेशकों की तरफ से हुई खरीदारी का भी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,052.06 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,087.83 पर खुला और कारोबार के दौरान 39,361.06 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में सेंसेक्स 246.32 अंकों या 0.63% की मजबूती के साथ 39,298.38 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,586.35 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,580.30 पर खुल कर 75.50 अंक या 0.65% की बढ़ोतरी के साथ 11,661.85 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,684.70 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 35 शेयरों में मजबूती और 15 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 23 शेयरों में बढ़ोतरी और 07 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि एक शेयर सपाट रहा।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 8.44%, मारुति सुजुकी में 2.74%, पावर ग्रिड में 2.45%, एनटीपीसी में 2.02%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.67% और एसबीआई में 1.58% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टाटा मोटर्स में 1.05%, बजाज ऑटो में 0.69%, भारती एयरटेल में 0.65%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.64%, ऐक्सिस बैंक में 0.19% और इन्फोसिस में 0.18% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,608 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 922 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 177 शेयर सपाट रहे।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले सूचकांकों में और भी शानदार मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.78% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.65% की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 2.06% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 1.73% की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख