शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बोइंग और जॉनसन ऐंड जॉनसन में गिरावट के दबाव से फिसला अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

बोइंग और जॉनसन ऐंड जॉनसन में गिरावट से अमेरिकी बाजार पर दबाव पड़ा। वहीं प्रमुख तकनीकी शेयरों में भी बिकवाली हुई, जिनमें सर्वाधिक गिरावट नेफ्लिक्स में आयी। हालाँकि कंपनियों के बेहतर नतीजों के चलते सप्ताह में बाजार सूचकांक ऊपर चढ़े। 70 से अधिक एसऐंडपी 500 कंपनियों ने कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किये।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 255.68 अंक या 0.95% की कमजोरी के साथ 26,770.20 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 67.31 अंक या 0.83% की गिरावट के साथ 8,089.54 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 11.75 अंक या 0.39% की वृद्धि के साथ 2,986.20 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.82% की गिरावट के साथ 59.42 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!