शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण बंद रहेगा शेयर शेयर

आज सोमवार 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण शेयर बाजार (Share Market) बंद रहेगा।

दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज, बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE), बंद रहेंगे, जबकि पूँजी बाजार, फ्यूचर ऐंड ऑप्शंस, करेंसी डेरिवेटिव भी बंद रहेंगे। हालाँकि शाम के सत्र के लिए कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट में कारोबार होगा। कमोडिटी डेरिवेटिव शाम बजे खुल कर रात को 11.30 बजे बंद होगा।
इससे पहले शुक्रवार 19 अक्टूबर को दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार छठे दिन बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 246.32 अंकों या 0.63% की मजबूती के साथ 39,298.38 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 75.50 अंक या 0.65% की बढ़ोतरी के साथ 11,661.85 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 8.44%, मारुति सुजुकी में 2.74%, पावर ग्रिड में 2.45%, एनटीपीसी में 2.02%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.67% और एसबीआई में 1.58% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टाटा मोटर्स में 1.05%, बजाज ऑटो में 0.69%, भारती एयरटेल में 0.65%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.64%, ऐक्सिस बैंक में 0.19% और इन्फोसिस में 0.18% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख