शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैटरपिलर और बोइंग के कमजोर नतीजों के बावजूद चढ़ा अमेरिकी बाजार

प्रमुख कंपनियों कैटरपिलर और बोइंग के उम्मीद से कमजोर नतीजों के बावजूद बुधवार को अमेरिकी बाजार में तेजी रही।

निवेशकों की नजर ब्रेक्जिट की घटनाओं पर भी है। मंगलवार को यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के जल्दी बाहर निकलने के प्रस्ताव को संसद ने खारिज कर दिया था। लेकिन इससे 31 अक्टूबर को सौदा किये बिना ब्रेक्जिट को लेकर चिंता कम हुई।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 45.85 अंक या 0.17% की वृद्धि के साथ 26,833.95 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 15.49 अंक या 0.19% की मजबूती के साथ 8,119.79 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.53 अंक या 0.28% की बढ़ोतरी के साथ 3,004.52 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.40% की वृद्धि के साथ 61.17 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!