शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैस्डैक और एसऐंडपी 500 में आयी मजबूती, डॉव जोंस हुआ कमजोर

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी 500 में मजबूती के साथ बंद हुए।

मगर विनिर्माण कंपनी 3एम के शेयर में कमजोरी के कारण डॉव जोंस नीचे फिसला। वहीं 19 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में प्रारंभिक बेरोजगारी दावा करने वालों की संख्या 6,000 घट कर 2,12,000 रह गयी, जो 50 सालों के निचले स्तर पर बरकरार है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 28.42 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 26,805.53 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 66 अंक या 0.81% की मजबूती के साथ 8,185.80 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.77 अंक या 0.19% की बढ़ोतरी के साथ 3,010.29 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.81% की वृद्धि के साथ 61.67 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!